दुमका पेट्रोल कांड: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, जानिए कौन है ये दरिंदा

    दुमका पेट्रोल कांड: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, जानिए कौन है ये दरिंदा

    दुमका (DUMKA) : दुमका की अंकिता सिंह की मौत हो गई. पूरे प्रदेश में यह मामला आग की तरह फैलने लगा है. सनकी शाहरुख ने अपने एक साथी नईम खान उर्फ छोटू खान के साथ मिलकर नाबालिग लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. घटना के बाद करीब छह दिनों तक रांची के रिम्स में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अंकिता आखिकार पंच तत्वों में विलीन हो गई. घटना से लोगों में भारी आक्रोश है. लोग अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे. पुलिस-प्रशासन से आरोपी और उसके साथी को सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठी, तब कहीं जाकर सरकार और पुलिस की आंखें खुली. हालांकि आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी पहले ही कर ली गई थी. लेकिन सोमवार को जुर्म में शामिल नईम खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जो जरूवाडीह का ही रहने वाला है.

    इसे भी पढ़ें:

    फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी दुमका पेट्रोल कांड की जांच, अंकिता के परिवार को 10 लाख मुआवजा

    नईम ने किया था पेट्रोल का जुगाड़

    जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी बिजय कुमार ने कहा कि अंकिता पर पेट्रोल शाहरुख ने छिड़का था, लेकिन शाहरुख को पेट्रोल उपलब्ध नईम खान ने करवाया था. उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

    डीजीपी को निर्देश

    राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताते हुए मामले की त्वरित जांच के आदेश दिया हैं. उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा से पूरे मामले पर बात की और शाहरुख के साथ एक अन्य लड़के छोटू को पकड़कर जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया था. पुलिस की गिरफ्त में शाहरुख पूरे हेकड़ी में दिखा. अंकिता सिंह की मौत से दुमका समेत कई शहरों में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया है. दुमका में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी. उसके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news