पलामू: NH98 में बेकाबू कंटेनर ने साईकल सवार को कुछ दूर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत


पलामू(PALAMU): डाल्टनगंज-औरंगाबाद एनएच 98 पर हर दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है.गुरुवार को भी एक कंटेनर की चपेट में साइकिल सवार व्यक्ति आ गया.जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद नेशनल हाइवे को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया.घण्टो सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही.
सड़क हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 बैरीयाडीह मोड़ के पास औरंगाबाद से डाल्टेनगंज की तरफ जा रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया. जिसकी वजह से साइकिल सवार को बेकाबू कंटेनर ने अपने चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 4 मीटर तक कंटेनर साइकिल को घसीटा और उसे कुचलते हुए उसके ऊपर चढ़ गया. मृतक व्यक्ति की पहचान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के वारा गांव निवासी(50) वर्षीय प्रवेश प्रजापति के रूप में की गई है. प्रवेश प्रजापति राजमिस्त्री का काम करने बैरीयाडीह गांव जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया घटनास्थल पहुंच गए.तब तक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया.
इस घटना के कारण डाल्टेनगंज औरंगाबाद मुख्यमार्ग करीब 3 घंटे तक पूरी तरह से दोनों तरफ जाम रहा. जाम हटाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.मौके पर समाजसेवी अरविंद गुप्ता (चुनमुन गुप्ता), मां सुरजी क्लीनिक के डॉक्टर संतोष कुमार रवि, सुनील कुमार सिंह, वार्ड 15 के संतोष कुमार सिंह,सनोज कुमार,उमेश कुमार यादव ने पहुँच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की.
चुनमुन ने कहा कि छतरपुर शहर लगातार दुर्घटनाओं का शहर बन गया है कोई भी दिन या महीना नहीं की दुर्घटना ना हो इससे इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शहर के एनएच 98 पर बडी वाहनों का स्पीड कंट्रोल व नो एंट्री जॉन लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है. जिसको लेकर कहा कि स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं, हरेक घटना का पत्र में जिक्र भी किया गया है. इसके बावजूद ना ही जिला प्रशासन और ना ही स्थानीय प्रशासन इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस पहल कर रही है.चुनमुन ने स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन से एनएच 98 पर सड़क हादसे में लगातार दर्जनों लोग को मौत हो रही है इसे जल्द रोक लगाने की मांग की.
छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि घटना में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हुई है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि कंटेनर को पकड़ लिया गया है.स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया है. बताते चलें कि इसी हाइवे पर 15 दिन पहले एक महिला की मौत दर्दनाक हो गई थी.सड़क दुर्घटना में लगातार हाइवा और कंटेनर से दुर्घटनाएं हो रही हैं.जिससे पिछले एक माह में दर्जनों लोगों की जान चली गई.
रिपोर्ट:अरविंद अग्रवाल, छतरपुर, पलामू
4+