जमशेदपुर में चोरों ने भगवान के मंदिर को बनाया अपना निशाना, गुरूद्वारा से उड़ा ले गए दान पेटी

    जमशेदपुर में चोरों ने भगवान के मंदिर को बनाया अपना निशाना, गुरूद्वारा से उड़ा ले गए दान पेटी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अब भगवान का दरबार भी सुरक्षित नहीं है, सोमवार को ऐसा ही मामला जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना से सामने आया है. दरअसल बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिद्धू कानू मैदान स्थित गुरुद्वारा और मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरद्वारा के मेन गेट का ताला तोड़कर के गुरुद्वारा में रखे दान पेटी को चोरी कर लिया.

    ताला तोड़ चोरों ने लूटी दान पेटी

    घटना के बाद बागबेड़ा थाना के सिद्धू कानू गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लोगों ने बताया कि जब सुबह लोग गुरुद्वारा खोलने के लिए आए तो उन्हें पता चला कि गुरुद्वारा के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पाया कि पीछे का गेट भी खुला हुआ है, साथ ही गुरूद्वारा में रखे दान पेटी भी गाय़ब होने की बात सामने आई. कमेटी को लोगों ने बताया कि वैशाखी पर्व के समय यह दान पेटी खोला जाता है.  वही बगल के मंदिर परिसर में रखे घंटी बर्तन और दीपक की भी चोरों ने चोरी कर ली,  जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घनटा स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news