ईडी की पूछताछ के तनाव को दरकिनार कर मुख्यमंत्री पहुंचे रोजगार मेला

    ईडी की पूछताछ के तनाव को दरकिनार कर मुख्यमंत्री पहुंचे रोजगार मेला

    रांची: पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तनाव के घेरे में चल रहे थे लेकिन इस तनाव को दरकिनार कर आज वो रोजगार मेला में पहुंचे .जहां उन्होंने 2500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर वितरण किया .

    एक तो ईडी से जो पूछताछ होनी थी वो हो गई लेकिन इस तनाव से उबरने के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि एक तो आज रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा जैसे पावन दिन , दूसरा कि बेरोजगार युवाओं के लिए ये खुशियों का दिन . टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगाँव मे रोजगार मेला का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न आयामों से कौशल प्राप्त 2500 युवाओं को ऑफर लेटर बांटा गया. मुख्यमंत्री वहाँ मुख्य अतिथि के रुप में गए थे . अपने हाथों से कई युवाओं को ऑफर लेटर देकर उन्होंने इस बात की संदेश देने की कोशिश की कि विपक्षी पार्टी चाहे जितना भी साजिश रचे हम अपने राज्य के प्रति समर्पित हैं.

    रिपोर्ट: प्रकाश कुमार यादव


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news