अगर आप टॉपर हैं तो पैसे की चिंता मत करिये,आईआईटी आईएसएल देगा फ्री एजुकेशन

    अगर आप टॉपर हैं तो पैसे की चिंता मत करिये,आईआईटी आईएसएल देगा फ्री एजुकेशन

    धनबाद(DHANBAD): यदि आप टॉपर हैं तो आप का परिवार किस आय वर्ग से आता है. इसकी आपको चिंता नहीं करनी होगी. जेईई एडवांस के टॉप बच्चों को धनबाद का आईआईटी आईएसएल अपने खर्चे पर  एजुकेशन देगा. टॉप छह सौ रैंक में से आईआईटी आईएसएम में एडमिशन लेने वाले टॉप पांच छात्र-छात्राओं को आईआईटी धनबाद में मुफ्त एजुकेशन मिलेगा. इन पांच छात्रों की सभी तरह की  फीस माफ कर दी जाएगी. 

    रहने व खाने की सुविधाएं भी फ्री

    यहां तक की रहने व खाने की सुविधाएं भी फ्री होंगी. यह सुविधा सत्र 23-23 से मिलेगी. आईआईटी आईएसएम में अब तक का टॉप रैंक वर्ष 2021 में 907 था. उससे पहले वर्ष 2020 में ओपनिंग रैंक 1296 व वर्ष 2019 में 1619 रैंक था. इस कारण आईआईटी आईएसएम ने टॉपर छात्र-छात्राओं को लुभाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. ताकि जेईई एडवांस के टॉप रैंकर स्टूडेंट धनबाद में एडमिशन ले. आईआईटी धनबाद  बोर्ड ने इस पर सहमति दे दी है. आईआईटी धनबाद में बीटेक समेत अन्य कोर्स में 1125 सीट है. बता दें कि रैंक गिरने के बाद आईटीआई  मैनेजमेंट सक्रिय हो गया है और मेरीटोरियस बच्चों को संस्थान की ओर आकर्षित करने के लिए योजनाएं बना रहा है.  इसी योजनाओं में यह प्लानिंग भी शामिल है.  मैनेजमेंट को भरोसा है कि इसे तेज तर्रार  लड़के आकर्षित होंगे और संस्थान से जुड़ेंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news