सेक्सुअल हैरेसमेंट मामला: एक महीने बाद भी नहीं हुई आरोपियों पर कार्रवाई, परेशान पीड़ित ने खा ली ज़हर, जानिए फिर क्या हुआ 

    सेक्सुअल हैरेसमेंट मामला: एक महीने बाद भी नहीं हुई आरोपियों पर कार्रवाई, परेशान पीड़ित ने खा ली ज़हर, जानिए फिर क्या हुआ 

    रांची (RANCHI): सेक्सुअल हैरेसमेंट करने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से नाबालिग इतनी परेशान हो गई कि उसने अपनी ज़िन्दगी ख़त्म करना ही सही समझा और जहर खा कर खुदकुशी करने की कोशिश की. राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की नाबालिग बेटी ने खुद के मामा और कुछ अन्य लोगों पर उसके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. मामला कोतवाली थाना में दर्ज करवाया, लेकिन इसके एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. इसको लेकर किशोरी इतनी हताश हो गई कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया. गंभीर स्थिति में नाबालिग को सेवा सदन में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

    पुलिस पर आरोप 

    मामले को लेकर नाबालिग के पिता का कहना है कि थाना में मामला दर्ज करवाए एक महीना हो चुका है लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की. इसी बात से परेशान होकर उनकी बेटी ने खुदखुशी करने की कोशिश की. मामले की शिकायत सीडब्ल्यूसी में भी की गई है, लेकिन पुलिस किसी दबाव में आरोपियों के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है.

    क्या है मामला 

    पीड़ित के पिता ने बीते 2 सितंबर को कोतवाली थाना में बेटी के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट होने का मामला दर्ज करवाया था. दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित आवास पर विशाल दास, समर्पण दत्ता समेत कई अन्य लोगों ने उसे अश्लील वीडियो दिखा कर उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ. इसके बाद आरोपियों के ऊपर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया था. लेकिन मामले पर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news