Breaking : रांची में होटल मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, कारोबारी कमल भूषण का किरायेदार है सुमित  

    Breaking : रांची में होटल मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, कारोबारी कमल भूषण का किरायेदार है सुमित  

    रांची(RANCHI) : राजधानी रांची में होटल के मैनेजर को अपराधियों ने गोली मारी है. पंडरा इलाके के पिस्का क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि होटल मैनेजर सुमित कुमार को टारगेट किया गया है. घात लगाए अपराधियों ने गोली चलाई और फिर आराम से चलते बने. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. आनन फानन में घायल सुमित को स्थानीय लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास के CCTV को खंगाला जा रहा है.         

    बताया जा रहा है कि सुमित कुमार चर्चित कमल भूषण का किरायदार है. पिछले साल कमल भूषण को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था. कमल भूषण एक बड़े कारोबारी रांची के थे. अब उनके किरायेदार पर गोली चलना कई सवाल खड़ा कर रहे है.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news