सरायकेला में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर घायल 

    सरायकेला में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर घायल 

    सरायकेला(SERAIKELA):सरायकेला में आज एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया, जहां टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सरायकेला जिला के चांडिल थाना अन्तर्गत रामगढ़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिसकी वजह से एक घंटा तक सड़क जाम रहा. वहीं सड़क जाम रहने की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. 

     हादसे में चालक घायल

     मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रेलर जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था, इसी क्रम में ट्रेलर चालाक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे पलटी मार दिया. ट्रेलर पलटने के बाद चालक ट्रेलर के नीचे दबे रहा, जिसको स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला. 

    पढ़ें किसकी लापरवाही हुई से हुई घटना

     वहीं गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी तरह की  जान माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन  चालाक को हल्की चोटे आई है, जिसको प्राथमिक उपचार कराया गया है.वहीं किस वजह से ये दुर्घटना हुई जांच का बिषय है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news