आज साहिबगंज दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

    आज साहिबगंज दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत

    साहिबगंज: भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 20 सितंबर को एक दिवसीय साहिबगंज दौरे पर रहेंगे. आज दिन के 11 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ केंद्रीय गृहमंत्री दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह भोगनाडीह आएंगे और वीर शहीद सिद्धों-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे.

    धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ 

    अमित शाह भोगनाडीह से दिन के 1 बजकर 50 मिनट पर साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे. वहां जनसभा को संबोधित कर संताल परगना प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसके बाद वह करीब 3 बजे गिरिडीह के जमुआ स्थित झारखंडी धाम पहुंचेंगे. यहां शिव दर्शन और पूजा अर्चना कर साढ़े तीन बजे धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news