दुखद! श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में शामिल होने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत,घर में पसरा मातम

    दुखद! श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में शामिल होने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत,घर में पसरा मातम

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मधुपुर के सपहा निवासी गणेश यादव के परिजनों के साथ अनहोनी घटना घट गई. एक श्राद्ध कर्म कार्यक्रम से घर लौट रहे गणेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. इस घटना के बाद इनके परिवार में मातम छा गया है.

    ऐसे घटी घटना

    मधुपुर-गिरीडीह बाईपास सड़क पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.अपने परिचित के यह श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे सेवानिवृत्त रेलकर्मी 70 वर्षीय गणेश यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई.गणेश यादव श्राद्ध का भोज खाकर साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी पीछे से तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार गणेश यादव गंभीर हालत में सड़क पर गिर गया. पीछे से आ रहे राहगीरों ने आनन फानन में उसे उठा कर अनुमंडल अस्पताल मधुपुर ले जाया गया.जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. साइकिल में टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार भी असंतुलित होकर कुछ कदम आगे वह गिर गया. मोटरसाइकिल सवार को भी घायल अवस्था में देवघर भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

    मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए

    सड़क दुर्घटना में हुई गणेश यादव की मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए.उचित कार्रवाई और मुआवजा की मांग के समर्थन में शव को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजने दे रहे थे.मौके पर अंचलाधिकारी पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. श्राद्ध कर्म का भोज सेवानिवृत्त रेलकर्मी गणेश यादव के परिजनों को भारी पड़ा.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news