हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    रांची(RANCHI): आज हेमंत कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. बैठक प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने गुरुवार को जानकारी दी कि 7 जनवरी 2025 को झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक बुलाई गई है. उम्मीद की जा रही है कि साल की पहली कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. बता दें कि सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक 6 दिसंबर को हुई थी. जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी थी.

    वहीं हेमंत सोरेन सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर 2024 को हुई थी. साल की आखिरी कैबिनेट में हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था. मंत्रिपरिषद की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के साथ ही पेंशनभोगियों के डीए में भी बढ़ोतरी की गई. ऐसे में नए साल में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कई चुनावी वादे पूरे किए जाएंगे. कई अहमप्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news