हजारीबाग: ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर, 2 की मौत,आठ घायल

    हजारीबाग: ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर, 2 की मौत,आठ घायल

    हजारीबाग(HAZARIBAGH) - हजारीबाग जिले से दुखद खबर आई है. यहां रेल पटरी पर एक हादसा हुआ है. ट्रेन की चपेट में ट्रैक्टर के आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं.

    जानिए पूरा मामला विस्तार से

    यह घटना हजारीबाग जिले के बरकाकाना-कोडरमा रेलखंड के पास हुई है.ताजा जानकारी के अनुसार सिरकोल के पास रेल पटरी पार कर रहा ट्रैक्टर ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रैक्टर पर अधिकांश महिलाएं थीं जिसमें दो की मौत हो गई है और आठ के घायल की सूचना मिली है. पटरी पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुर्घटना उसे जगह पर हुई वहां पर रेल फाटक नहीं था. स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे से यहां पर एक फाटक बनाने की पहले से ही मांग की जा रही है. मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news