बोकारो: सड़क किनारे अचानक विस्फोट, कचरे के डब्बे में से हुआ धमाका, जानिए 

    बोकारो: सड़क किनारे अचानक विस्फोट, कचरे के डब्बे में से हुआ धमाका, जानिए 

    बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिले से सड़क किनारे जोरदार विस्फोट होने की घटना सामने आई है. मामला चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्गा पुल के पास  सर्विसिंग सेंटर के समीप का है. इस विस्फोट से वहां मौजूद एक युवक घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान चास के यदुवंशनगर का निवासी रौशन कुमार बताया जा रहा है. 

    जानिए पूरा मामला 

    विस्फोट से झुलसे युवक रौशन कुमार ने बताया कि वे अपनी बुलेट बाइक से जा रहा था कि सामने कचरे में आग लगी हुई थी, उसने आग पर ज्योहिं पानी डाला कि कचरे के डब्बे में रखे गए कोई सामान विस्फोट कर गया. इसके बाद आग की लपटें उसके गाड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया. 

    घायल युवक को कराया गया भार भर्ती 

    इस घटना में युवक झुलस गया जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, हालंकि स्थिति नियंत्रण में है.यह विस्फोट लोगों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब तक ये पता नही लग पाया है कि इस धमाके की वजह क्या है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news