बोकारो: सुभाष मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, घटना की जांच पर एसआईटी गठन करने की उठी मांग

    बोकारो: सुभाष मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, घटना की जांच पर एसआईटी गठन करने की उठी मांग

    बोकारो (BOKARO) : राजधानी रांची में सुभाष मुंडा की हत्या ने हड़कंप मचा दिया. जिसे लेकर राजधानी में स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया और कई गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए. वहीं आज रांची बंद का ऐलान कर दिया है. वहीं गोमिया के पार्टी कार्यालय में आदिवासी अधिकार मंच के संघर्षशील नेता कामरेड सुभाष मुंडा की हत्या किए जाने के खिलाफ पार्टी का झंडा झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

    सुभाष मुंडा की हत्या काफी निंदनीय

    इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामचंद्र ठाकुर ने कहा का. सुभाष मुंडा जो पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य थे और आदिवासियों के अधिकार के संघर्ष को नेतृत्व दे रहे थे. उनके नेतृत्व में आदिवासियों के अधिकार के लिए बड़ा संघर्ष चल रहा था. कॉ. सुभाष मुंडा जो पिछला दो चुनाव हटिया से एवं एक चुनाव मांडर विधानसभा से लड़ चुके हैं, जिनकी हत्या कल दलादली के पार्टी कार्यालय में कर दी गई. यह काफी निंदनीय है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.  

    अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार

    रामचंद्र ठाकुर ने आगे कहा कि हमारी पार्टी मांग करती है कि अविलंब घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए, अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए एवं उन्हें कडी से कड़ी सजा दी जाए. साथ-साथ सुभाष मुंडा के परिवार को सरकार के तरफ से समुचित मुआवजा दिया जाए. अगर अविलंब एसआईटी का गठन कर जांच नहीं होती है, हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारी पार्टी के तरफ से इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी. श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पुरे परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किया गया.

    पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी- प्रदीप कुमार विश्वास

    कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य सह गोमिया प्रखंड के प्रभारी का. प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है, आज की परिस्थिति में एक समर्पित व संघर्षशील नेता की हत्या हो जाना लोकतंत्र की हत्या है. इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. इसके खिलाफ पार्टी बहुत जल्द सडक पर उतरेगी.  इस कार्यक्रम में पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार, भोला स्वर्णकार,राजेंद्र प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, अजय कुमार, शंकर यादव, अरुण प्रजापति, छत्रु प्रजापति, केशु कमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: संजय कुमार 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news