गोला गोलीकांड :कांग्रेस विधायक ममता देवी समेत 13 दोषियों के सजा का आज होगा ऐलान

    गोला गोलीकांड :कांग्रेस विधायक ममता देवी समेत 13 दोषियों के सजा का आज होगा ऐलान

    रामगढ़ (RAMGARH) गोला गोलीकांड में रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी समेत 13 दोषियों की सजा पर सोमवार 12 दिसंबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी. पिछले 8 दिसंबर को अपर जिला और सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए में कुमार पवन ने दोषी करार दिया था. दोषी करार दिए जाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था. कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था. जिसमें विधायक ममता देवी भाजपा नेता कुंवर महतो, राजीव जायसवाल ,जागेश्वर भगत, दिलदार अंसारी,  मनोज पुजहर, वासुदेव प्रसाद,  कोलेश्वर महतो,  लाल बहादुर महतो,  यदु महतो, अभिषेक कुमार सोनी, आदिल इनामी और सुभाष महतो शामिल है.

    तत्कालीन बीडीओ ने कराई थी FIR 

    29 अगस्त 2016 को रामगढ़ के गोला में इनलैंड पावर के पास प्रदर्शन के दौरान गोली कांड हुआ था. जिसमें 2 लोगों की जान चली गई थी. इस मामले में गोला के तत्कालीन वीडियो ने रजरप्पा थाने में एफआइआर कराई थी. जिसमें अभियुक्तों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ दंगा करने का आरोप लगाया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news