गोड्डा में बस पलटने से 11 लोग जख्मी, घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

    गोड्डा में बस पलटने से 11 लोग जख्मी, घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

    गोड्डा (GODDA) : गोड्डा  जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा कि इस हादसे में 11 लोग जख्मी हो गए हैं. यह घटना सीमावर्ती  पंजवारा थाना  क्षेत्र की है. जहां विक्रमपुर मोड़ के समीप एक बस पलट गई जिसमें मौजूद यह 11 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद आनन-फानन  की स्थिति पैदा हो गई. जहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई.

    अस्पताल में इलाज जारी

    इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रास्ते में एक ऑटो गाड़ी को बचाने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. सभी घायल  यात्री पंचवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं. वहीं दो जख्मी का गोड्डा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है.वही घटना की जानकारी मिलने पर पंजवारा थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news