धनबाद के मैथन में हुआ गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन,जानिए इसका क्या है उद्देश्य 

    धनबाद के मैथन में हुआ गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन,जानिए इसका क्या है उद्देश्य 

    धनबाद(DHANBAD): नमामी गंगे योजना के तहत बुधवार को  मैथन क्लब एरिया 4 नम्बर से मैथन डैम तक गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ को अंचलाधिकारी कृष्णा नाथ मरांडी एवं उप प्रमुख  बिनोद कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड  विनोद कुमार कर्मकार ने बताया कि इसमें  जनप्रतिनिधियों, स्थानीय धावकों, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. साथ ही मुखिया  बबलू चौधरी,  मनोज कुमार राउत,  अजय मुर्मू, श्रीमती कंचन महतो आदि ने शामिल होकर धावकों को प्रोत्साहित किया. गंगा मैराथन दौड़ का उदेश्य आम नागरिको को गंगा नदी, गंगा की सहायक नदी व अन्य सभी नदियों, जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना है. कार्यक्रम बीपीओ श्रीकांत मंडल, जेई मुकेश रंजन, प्रधान सहायक प्रकाश चंद्र महतो आदि उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news