News:पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर ठग, पढ़े कैसे फर्जी फोन पे ऐप बनाकर सीएसपी संचालको से करते थे ठगी

    News:पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर ठग, पढ़े कैसे फर्जी फोन पे ऐप बनाकर सीएसपी संचालको से करते थे ठगी

    गढ़वा(GADHWA): इन दिनों झारखंड के गढ़वा जिले में भी साइबर अपराधियों का आतंक बढ़ चुका है. ताजा मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

    पढें मामले पर पुलिस ने क्या जानकारी दी

    गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाने की पुलिस ने पलामू जिले के चैनपुर थाने से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अपराधियों के द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से फर्जी फोन पे ऐप बनाकर सीएसपी संचालको से ठगी करते थे.

    इस तरह साइबर ठगी करते थे आरोपी 

    आपको बताये कि साइबर ठग संचालको को उनके क्यूआरकोड को स्कैन कर अपने मोबाइल के माध्यम से पैसा भेज कर उनसे कैश पैसा ले लेते थे, जबकि सीएसपी संचालकों के अकाउंट में पैसा जाता नहीं था, लेकिन अपराधियों के मोबाइल स्क्रीन पर पैसा ट्रांसफर हो गया है और सक्सेसफुल दिखता है. इसी शिकायत के आलोक में गिरफ्तारी की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news