चारा घोटाला मामला : लालू यादव की सजा बढ़ाने की मांग पर हाईकोर्ट में दिसंबर में होगी सुनवाई

    चारा घोटाला मामला : लालू यादव की सजा बढ़ाने की मांग पर हाईकोर्ट में दिसंबर में होगी सुनवाई

    रांची (RANCHI) : चारा घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत अन्य को तीन से छह साल तक की सजा सुनाई गई है. इस सजा को बढ़ाने के लिए सीबीआई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. जिस पर आज जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट मामले में सुनवाई के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सुनवाई की बात कही है.

    सीबीआई ने सजा बढ़ाने की है मांग

    बता दें कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में मिली सजा को सीबीआई कम मानते हुए अधिकतम सजा देने का आग्रह कोर्ट से की है. याचिका में सीबीआई ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को इस मामले में साढ़े तीन साल की सजा मिली है. इन्हें अधिकतम 7 साल की सजा मिलनी चाहिए.

    क्या है देवघर कोषागार का मामला

    पशुओं के लिए दवा और अस्पताल के लिए उपकरण खरीदने के लिए 4.7 लाख रुपये देवघर जिला पशुपालन विभाग को आवंटित हुआ था. लेकिन घोटालेबाजों ने जाली कागजातों के सहारे 89 लाख रुपये से अधिक की सरकारी राशि की निकासी कर ली थी. जिसमें सीबीआई ने जांच में इस बात का खुलासा हुआ था.

    बताते चले कि देवघर कोषागार मामले में लालू यादव समेत छह लोगों को कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई गई थी. लेकिन जिन छह आरोपियों को सजा मिली थी उनमें से तीन की मौत हो चुकी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news