झरिया -धनबाद में गरजे बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन और उनकी सरकार निशाने पर

    झरिया -धनबाद में गरजे बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन और उनकी सरकार निशाने पर

     धनबाद(DHANBAD) |  संकल्प यात्रा के क्रम में बुधवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झरिया और धनबाद में हेमंत सरकार को निशाने पर लिया.  कहा कि अगर हेमंत सोरेन ने कोई गड़बड़ी नहीं की है, तो ईडी  के बुलाने पर जा क्यों नहीं रहे है.  उन्होंने कहा कि यह सरकार लूट, भ्रष्टाचार में लिप्त है और इस सरकार को बदलकर ही झारखंड का भला हो सकता है.  बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के एसएससी को भी निशाने पर लिया.  कहा कि सम्प्रति  पूरे झारखंड में पुलिस का काम बदल गया है.  हेमंत सोरेन ने एक नया तरीका खोज निकाला है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो बालू को फ्री कर दिया गया था.  ताकि  पुलिस वाले लूट के धंधा  नहीं चला सके.  फिलहाल तो झारखंड में कोयले की लूट है, बालू की लूट है, लोहे की लूट है, जमीन की लूट है और भी कई तरह की लूट है.  जिसकी चर्चा जब आप जब चाहे, कर सकते हैं, जहां को जाएंगे प्रमाण मिल जाएगा. 

    कानून -व्यवस्था से खिड़वाड़ कर रही है यह सरकार 

     कहा कि प्रदेश की कानून -व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. धनबाद की सभा में तो उन्होंने अपराध और अपराधियों के संबंध में कहा कि यहां तो अति हो गया है.  व्हाट्सएप मैसेज, वॉइस कॉल आते हैं कि पैसा पहुंचा दो, नहीं तो परिणाम बुरा होगा.  इस हालत में लोग क्या करे. लोगो को सरकार से कोई उम्मीद नहीं है.  उन्होंने दावा किया कि जिस दिन झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी , या तो अपराधी झारखंड छोड़ देंगे या फिर घर में कैद हो जाएंगे.  भाजपा लोगों की सुरक्षा की पूरी गारंटी देती है.  उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में हेमंत सोरेन की सरकार का  जाना तय है.  संकल्प यात्रा के क्रम में वह लोगों को बताने, जगाने और उनकी अंतरात्मा को झकझोरने  आए है.   झरिया की सभा में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आगंतुको का स्वागत किया जबकि धनबाद की सभा में विधायक राज सिंह ने सभी पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.  कार्यक्रम में  सांसद पशुपतिनाथ सिंह सहित अन्य  नेता मौजूद रहे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news