12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरेगा इंडिगो का यात्री विमान,  जानिए कहां-कहां के यात्रियों को होगी सुविधा

    12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरेगा इंडिगो का यात्री विमान,  जानिए कहां-कहां के यात्रियों को होगी सुविधा

    रांची(RANCHI): देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे. यह एयरपोर्ट लगभग 415 करोड़ रुपए की लागत से बन कर तैयार हुआ है. यह देश में केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत बना है. इस एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं 12 जुलाई से शुरू हो रही हैं. इसका ट्रायल हो गया है. यह देश का उड़ान योजना के तहत 68 वहां एयरपोर्ट है. इंडिगो कंपनी की पहली फ्लाइट यहां से ऑपरेट होगी. जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, कई अन्य कंपनियों की विमान सेवा भी शुरू कर दी जाएगी.

    यह एयरपोर्ट फिलहाल पटना,  कोलकाता,  रांची से जुड़ेगा. ऐसा अनुमान है कि श्रावणी मेला में इस बार लगभग पचास हजार यात्री हवाई मार्ग से आवागमन करेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी भी 12 जुलाई को बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.

    ये भी पढें- पीएम दौरे से पहले बाबानगरी में भाजपा का खेला, राजद के पूर्व मंत्री की बहू और झामुमो नेत्री को पार्टी में कराया शामिल

    देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होना बड़ी बात है. आसपास के जिलों के लोगों को हवाई सफर करने में सुविधा होगी. जामताड़ा,  दुमका,  गोड्डा,  गिरिडीह, भागलपुर जैसे जिलों के लोग इस एयरपोर्ट के जरिए आसानी से सफ़र करे सकेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news