पीएम दौरे से पहले बाबानगरी में भाजपा का खेला, राजद के पूर्व मंत्री की बहू और झामुमो नेत्री को पार्टी में कराया शामिल

    पीएम दौरे से पहले  बाबानगरी में भाजपा का खेला,  राजद के पूर्व मंत्री की बहू और झामुमो नेत्री को पार्टी में कराया शामिल

    देवघर (DEOGHAR): पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा ने देवघर में खेला कर दिया है. राजद के कद्दावर नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की बहू विनीता देवी और झामुमो नेत्री संजू मुर्मू दोनों रविवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के समक्ष दोनों भाजपा में शामिल हुई है.

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों का पार्टी में किया स्वागत

    पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की बहू विनीता देवी पुनासी पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं. वर्तमान में इस पंचायत के मुखिया इनके पति है. वहीं झामुमो की नेत्री संजू मुर्मू कोकरीबांक पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं. राजद और झामुमो पार्टी से ताल्लुक रखने वाली दोनों नेत्री के भाजपा में शामिल होने से भाजपा पार्टी देवघर विधानसभा में और मजबूत हो गई है. भाजपा में शामिल होने वाली दोनों महिला जनप्रतिनिधि ने सांसद निशिकांत दुबे का आभार जताया. साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी हित में काम करने के लिए जुट गई हैं. वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा है कि पीएम और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर दोनों महिलाओं का स्वागत है. उम्मीद है कि इनके आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी.दोनों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जिले भर में शुरू हो गई है, इससे देवघर में सत्तारूढ़ पार्टियों के बीच खलबली मच गई है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news