DHANBAD: केंदुआ खटाल गोलीकांड मामले में 15 पर FIR दर्ज, सभी आरोपी फरार 

    DHANBAD: केंदुआ खटाल गोलीकांड मामले में 15 पर FIR दर्ज, सभी आरोपी फरार 

    धनबाद(DHANBAD): केंदुआ खटाल गोलीकांड में रीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस किया है. यह मुकदमा मारपीट करने, दंगा फैलाने, हत्या का  प्रयास करने व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं .बता दें कि गुरुवार की रात 40 की संख्या में युवकों के गुट ने खटाल पर हमला बोल दिया था.आरोप है कि उनके दल ने पथराव के बाद फायरिंग भी की. घर में लूटपाट की भी शिकायत पुलिस से की गई है. घटना के बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है. जानकार सूत्रों के अनुसार घटना के एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी और उसी के बाद हमला किया गया .

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news