Big Breaking : रांची के पूर्व DC और IAS छवि रंजन के 22 ठिकानों पर ED की रेड, जानिए क्या है मामला

    Big Breaking :  रांची के पूर्व DC और IAS  छवि रंजन के 22 ठिकानों पर ED की रेड, जानिए क्या है मामला

    रांची(RANCHI): झारखंड में ED की कार्रवाई जारी है. पिछले कुछ समय से झारखंड में ED ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं IAS पूजा सिंघल के बाद अब IAS छवि रंजन पर ईडी ने शिकंजा कसा है. लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर दबिश जारी है. ED की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आइएएस अधिकारी छवि रंजन सहित कुछ अंचल अधिकारियों और ज़मीन दलालो के ठिकानों पर छापा मारा है. ईडी की एक बड़ी टीम इस रेड में शामिल है.

    बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी पर जमीन की हेरा फेरी मामले में ईडी ने दबिश बनाया है. फिलहाल कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है. छापेमारी सुबह छः बजे से शुरू है. इस छापेमारी में ED के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद है. इसके अलावा कई जमीन दलाल के ठिकानों पर भी रेड जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news