2 IAS का तबादला, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार,जानिए कौन हैं ये सचिव स्तरीय अफसर

    2 IAS का तबादला, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार,जानिए कौन हैं ये सचिव स्तरीय अफसर

    रांची(RANCHI): राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है और 2 को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सचिव स्तरीय इन अधिकारियों के तबादला और अतिरिक्त प्रभार संबंधी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने बुधवार को जारी की है.योजना एवं विकास विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित अमिताभ कौशल को स्थानांतरित करते हुए खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव बनाया गया है.अमिताभ कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

     जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को योजना एवं विकास विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अधिसूचना के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई- गवर्नेंस विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हुए प्रभाव को अपने कार्यों के साथ वाणिज्य कर विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव पद पर कार्यरत चंद्रशेखर को सरकार ने स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी सचिव पद पर नियुक्त किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news