ED ACTION IN LAND SCAM: चर्चित कारोबारी विष्णु से पूछताछ शुरू, हो सकती है गिरफ्तारी

    ED ACTION IN LAND SCAM: चर्चित कारोबारी विष्णु से पूछताछ शुरू, हो सकती है गिरफ्तारी

    रांची(RANCHI): झारखंड में जमीन घोटाले मामले में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जमीन घोटाले में अबतक 11 लोगों को जेल भेजने के बाद भी ईडी की जांच रुकी नहीं है. ईडी को शक है कि इन सभी मोहरे के पीछे से खेल कोई और खेल रहा है. उस मोहरे को बेनकाब करने की तैयारी में ईडी लगी है. इसी कड़ी में दोबारा से रांची के चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने  तलब किया है. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में विष्णु अग्रवाल पहुंच गए है. कुछ देर में जमीन हेरा फेरी मामले में पूछताछ शुरू होगी. सवालों का जवाब नहीं देने पर ईडी विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार भी कर सकती है. इससे पहले आठ मई को विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था. विष्णु अग्रवाल ईडी दफ्तर पहुंचे लेकिन वह अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर बिना सवाल जवाब के ही निकल गए थे.   

    बता दे कि सेना की जमीन घोटाला मामले में अब तक ईडी एक आईएएस, राजस्व कर्मचारी और छ जमीन दलाल को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद ED उन्हें भी हिरासत में ले सकती है. विष्णु अग्रवाल पर कई जमीन के कब्जे का आरोप है. जिसमें ईडी कार्रवाई करने के मूड में है. विष्णु अग्रवाल बिहार से झारखंड रोजगार की तलाश में आए थे. लेकिन यहां आने के बाद मुलाकात कई नेताओं और दलालों से हुई. जिसके बल बूते पर विष्णु अग्रवाल रांची के सबसे बड़े कारोबारी में शुमार हो गए. 

    विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम,बाजरा मौजा,कांके न्यूक्लीयस मॉल की जमीन के साथ सेना की जमीन के कब्जे का आरोप है. इनसे ईडी इससे जुड़े सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करेगी. साथ ही बताया जाता है कि विष्णु अग्रवाल के सर पर एक झारखंड़ के बड़े मूलवासी नेता का हाथ बताया जाता है. अब इसके बाद हो सकता है कि ईडी उनके चेहरे को भी बेनकाब करेगी.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news