गिरिडीह: टांगी से काटकर पति ने की पत्नी की हत्या, शव को ठिकाने लगाने के क्रम में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गिरिडीह: टांगी से काटकर पति ने की पत्नी की हत्या, शव को ठिकाने लगाने के क्रम में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह में गावां थाना क्षेत्र के बिश्नीटीकर में एक पति ने अपने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जाता है कि बिश्नीटीकर निवासी कोलेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष खाना बनाने के विवाद को लेकर अपनी पत्नी 22 वर्षीय इंदु देवी की टांगी से प्रहार कर के निर्मम हत्या कर दिया है.

    घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. मृतिका का माइके गावां थाना क्षेत्र के खेशनरो गांव में है. मृतिका के मां जनक्वा देवी ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व बिश्नीटीकर निवासी कोलेश्वर यादव से किया गया था. शादी के बाद तीन-चार माह तक सब ठीक ठाक चला. बाद में दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाना लगा. मामले को ले कई बार पंचायत भी हुई थी किंतु स्थिति वैसा ही बनी रही. मंगलवार को दोपहर में उसका पति घर आया व भोजन की मांग की. भोजन ना दिए जाने पर वह भड़क गया व बोला खाना स्वादिष्ट नही है. इसी बीच घर मे रखे कुल्हाड़ी को उठा कर कनपट्टी पर वॉर कर दिया. बाद में शव को बलेनो कार में रखकर सड़क की ओर जा रहा था. इसी बीच ग्रामीणों के सहयोग से वाहन को रोका गया व गावां थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई. गावां थाना पुलिस के सहयोग से महिला को सीएचसी गावां ले जाया गया. जहां मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतिका की मां ने बताया कि मृत महिला की एक छह माह का पुत्र भी है.

    घटना के बाद मृतिका की माँ समेत अन्य परिजन थाना परिसर पहुंचे और दहाड़े मार कर रोने लगे. वहीं मृतिका की माँ बार-बार बेहोश हो रही थी. मौके पर ही मृतिका के पति कोलेश्वर यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इधर पुलिस महिला का शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news