दुमका: पेट्रोल कांड के बाद गर्म तेल कांड, मामला पहुंचा थाना

    दुमका: पेट्रोल कांड के बाद गर्म तेल कांड, मामला पहुंचा थाना

    दुमका(DUMKA): दुमका पुलिस लाइन के पास कार पार्किंग को लेकर आज शाम विवाद हो गया. दरअसल, एलआईसी कॉलोनी की रहने वाली श्रीलेखा सरकार पुलिस लाइन के पास ठेला लगाई हुई थी, जिस पर फास्ट फूड बनाकर बेचती है. शाम में विकास सोरेन उर्फ छोटू नामक युवक कार लेकर वहां पहुंचा और ठेला दूसरी जगह लगाने का दबाव देने लगा. विकास का कहना है कि यह उसके घर के सामने का स्थान है और यहां वह हमेशा अपनी कार पार्क करता है.

    ठेला पलटने से युवक झुलसा

    इसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि विकास ने ठेला को पलट दिया. उस वक्त ठेला संचालक श्रीलेखा सरकार भी वहां मौजूद थे और ठेला पर चंदन कुमार सिंह नामक युवक समोसा छान रहा था. अचानक ठेला पलटने से कड़ाही का गर्म तेल चंदन के हाथ और पैर पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. ठेला संचालक श्रीलेखा सरकार ने इसकी लिखित शिकायत नगर थाना में की. शिकायत मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक विकास को हिरासत में ले लिया है. विकास की मां झारखंड पुलिस में लोहरदगा में कार्यरत है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news