बोकारो(BOKARO): 14 नवंबर को टीटीपीएस ललपनिया प्लांट से पेट्रोल पंप से लौटने के दौरान पंप मालिक रंजीत साव को गोली और चाकू मार घायल कर दिया गया था. इस मामले का बोकारो एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने उद्भेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले राजेश साव, सूरज गोप सहित रेकी करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक भी बरामद किया गया है.
बदले की भावना में दिया गया घटना को अंजाम
मामले की जानकारी देते हुए एसपी चंदन झा ने बताया कि घटना को प्रतिशोध की भावना में अंजाम दिया गया था. पंप मालिक के द्वारा ₹100 का पेट्रोल लेने के बाद पैसे नहीं देने पर राजेश, सूरज सहित अन्य लोगों की पंप में ही पिटाई कर दी गई थी. इसी को लेकर सभी लोग आक्रोशित थे. इसी आक्रोश में इस घटना को अंजाम दिया गया था.
रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(BOKARO)
Thenewspost - Jharkhand
4+

