जमशेदपुर में शराब के नशे में गाड़ी चलाना अब पड़ेगा महंगा! जिला प्रशासन ने कसी कमर, पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    जमशेदपुर में शराब के नशे में गाड़ी चलाना अब पड़ेगा महंगा! जिला प्रशासन ने कसी कमर, पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में शराब पीकर वाहन चलानेवालों कि खैर नहीं है, क्योंकि जिला पुलिस अब अपराधियों और नशेड़ियों के खिलाफ कमर कस ली है. बीती देर रात जिला के एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग , तमाम डी एसपी साकची थाना प्रभारी साकची गोलम्बर के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमे तमाम वाहनों और आनेजाने वाले लोगो की जांच की गई.

    जमशेदपुर में शराब के नशे में गाड़ी चलाना अब पड़ेगा महंगा!

     एसएसपी किशोर कौशल ने साफ कहा कि अपराधियों और नशा कर के वाहन पर लगाम लगाने के लिए यह विशेष अभियान आज से शुरु किया गया है.यह अभियान हर रात को चलाया जाएगा, किसी भी हाल मे शहर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र अपराधी सावधान हो जाए, साथ ही वाहन चलाने समय शराब का नशा बिल्कुल नहीं करें, ताकि शहर मे सड़क हादसों पर लगाम लगाया जा सके, उन्होंने कहा कि शहर के तमाम टायगर मोबाईल, पेट्रोलिंग टीम को आज से एक्टिवेट कर दिया गया है.

    पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि पेट्रोलिंग टीम एक जगह ख़डी नहीं रहकर पूरे रात अपने क्षेत्र में गस्ती करती रहेगी,साथ ही सभी गस्ती दल अपराधियों पर सख्त निगरानी करेंगे. किसी पर शक होते ही उसे डिटेंड करवाया जाएगा, ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके, साथ ही एसएसपी ने अपनी पूरी टीम के साथ पूरे साकची बाजार का निरीक्षण भी किया. इस दौरान पुलिस की ओर से सभी आते जाते लोगों की जांच की गई.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news