धनबाद: मारवाड़ी सम्मेलन के पैड पर बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखने के बाद क्यों निशाने पर आए कृष्णा अग्रवाल, पढ़िए 

    धनबाद: मारवाड़ी सम्मेलन के पैड पर बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखने के बाद क्यों निशाने पर आए कृष्णा अग्रवाल, पढ़िए 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पैड का इस्तेमाल राजनीतिक कारणों से  करने को लेकर कृष्णा अग्रवाल निशाने पर आ गए हैं .धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा करते हुए धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पैड पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा था. समाज के पैड के इस्तेमाल को लेकर सदस्यों ने नाराजगी प्रकट की है. शुक्रवार को हीरापुर अग्रसेन भवन में संगठन की हुई बैठक में सदस्यों ने लेटर हेड के प्रयोग को गलत बताया. कहा कि लेटर हेड के प्रयोग से यह संदेश गया है कि उम्मीदवार का विरोध पूरा मारवाड़ी समाज ने किया है. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. बैठक में यह भी कहा गया कि मारवाड़ी सम्मेलन एक गैर राजनीतिक संगठन है. यह एक सामाजिक संगठन के रूप में काम करता है. संगठन के लेटर हेड का इस्तेमाल  समाज के ही काम में होना चाहिए. यह भी कहा गया कि मारवाड़ी समाज सभी राजनीतिक दलों का समर्थक है. इसलिए लेटर पैड का राजनितिक इस्तेमाल गलत है. यह निर्णय लिया गया कि आगे से कोई भी सदस्य राजनीतिक कामों के लिए लेटर पैड का इस्तेमाल नहीं करेगा. बैठक में धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत पत्र था. समाज का कहीं जिक्र नहीं किया है, लेकिन पैड का इस्तेमाल करना उनकी भूल थी. यह भी कहा कि उस पत्र से धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन को कोई लेना-देना नहीं है .शुक्रवार को कृष्णा अग्रवाल ने यह पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नाम लिखी थी. उसके बाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और कृष्णा अग्रवाल के बीच नरम-गरम बहस भी हुई थी. उसके बाद शुक्रवार को झारखंड के चर्चित विधायक सरयू राय धनबाद पहुंचे और उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो का निमंत्रण उन्हें मंजूर है और वह बिल्ली के गले में घंटी बांधने को भी तैयार हैं. आज भी विधायक सरयू राय धनबाद में ही है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news