देवघर:कुख्यात बाबा परिहस्त की जेल में संदिग्ध हालात में मौत,देवघर और आसपास के क्षेत्र में था आतंक का पर्याय   

    देवघर:कुख्यात बाबा परिहस्त की जेल में संदिग्ध हालात में मौत,देवघर और आसपास के क्षेत्र में था आतंक का पर्याय   

    देवघर(DEOGHAR):देवघर सहित आसपास के क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात बाबा परिहस्त की मौत हो गई है.वह केंद्रीय कारा देवघर में बंद था.अभी कुछ महीना पहले ही देवघर पुलिस के हत्थे चढ़ा था.बीती देर रात अचानक इसकी तबियत बिगड़ने लगी.जेल प्रशासन ने आनन फानन में इसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने इसे मृत घोषित कर दिया.हालांकि मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वजह का पता चल पाएगा.  

    आसपास के क्षेत्रों में था आतंक

      लगभग 30 वर्ष की उम्र में ही बाबा परिहस्त की मौत हो गई है.इसके ऊपर देवघर के विभिन्न थाना के अलावा आसपास के जिला और बिहार के थानों में भी हत्या,रंगदारी, मारपीट,आर्म्स एक्ट इत्यादि के दर्जनों आपराधिक मामला दर्ज है.  

    मौत की खबर से सभी आक्रोशित

    बाबा परिहस्त के गैंग में हर उम्र और वर्ग के लोग है.इसकी मौत की खबर सुन इसके गैंग के सदस्य काफी आक्रोशित हो गए हैं.जेल में इसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है.इसके समर्थकों द्वारा देवघर शहर बंद करने का आह्वान भी किया जा रहा है.फिलहाल स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.दबे जुबान जेल में हुए इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर भी कई आरोप लगाया जा रहा है.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news