देवघर : कोहरे के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, जानिए कौन-कौन नई टाइमिंग

    देवघर : कोहरे के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, जानिए कौन-कौन नई टाइमिंग

    देवघर(DEOGHAR): कोहरे के मौसम को देखते हुए 2022-23 के दौरान मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव तो कुछ ट्रेमों को रद्द कर दिया गया है. ये बदलाव 01.12.2022 से 02.03.2023 तक लागू होगा.

    ये ट्रेनें रद्द

    1. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता सुपर फास्ट एक्सप्रेस दिनांक 02.12.2022 से 24.02.2023 (13 फेरे) के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी.
    2. 22197 कोलकाता- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2022 से 26.02.2023 (13 फेरे) के बीच प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी.
    3. 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस दिनांक 03.12.2022 से 28.02.2023 (26 फेरे) के बीच प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रद्द रहेगी.
    4. 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 05.12.2022 और 02.03.2023 (26 फेरे) के बीच प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को रद्द रहेगी.
    5. 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2022 से 26.02.2023 (25 फेरे) के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी.
    6. 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 06.12.2022 से 28.02.2023 (25 फेरे) के बीच प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रद्द रहेगी.
    7. 12369 हावड़ा-देहरादून सुपर फास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01.12.2022 से 27.02.2023 (64 फेरे) के बीच प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को रद्द रहेगी.
    8. 12370 देहरादून-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस 02.12.2022 और 28.02.2023 (64 फेरे) के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को रद्द रहेगी.

    फेरों(आवागमन) में कमी

    1. 12988 अजमेर-सियालदह सुपर फास्ट एक्सप्रेस 01.12.2022 और 28.02.2023 के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी.
    2. 12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 02.12.2022 और 01.03.2023 (39 फेरे) के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रद्द रहेगी.
    3. 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2022 से 26.02.2023 (13 फेरे) के बीच प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी.
    4. 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 06.12.2022 से 28.02.2023 (13 फेरे) के बीच प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी.

     आंशिक रद्द

    1. 12177 हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 02.12.2022 से 24.02.2023 तक (13 फेरे) आगरा एवं मथुरा के बीच रद्द रहेगी.
    2. 12178 मथुरा-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 05.12.2022 से 27.02.2023 तक (13 फेरे) मथुरा एवं आगरा के बीच रद्द रहेगी.
    3. 12319 कोलकाता-आगरा कैंट के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 07.12.2022 से 22.02.2023 तक (12 फेरे) मथुरा एवं आगरा के बीच रद्द रहेगी.
    4. 12320 आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 08.12.2022 से 23.02.2023 तक (12 फेरे) आगरा और मथुरा के बीच रद्द रहेगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news