SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, जताया आभार

    SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, जताया आभार

    रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधानसभा से पारित होने को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं. इस मैके पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष  संजीव कुमार, कार्यालय सचिव  संतोष कुमार राम, सदस्य  सुरेश राम, विजय वेदिया,  दुबराज हेम्ब्रम,  रमेश उरांव एवं  देवचंद मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news