हजारीबाग में कुएं से मिला मां और बेटी का शव, जानिए सनसनीखेज मामला

    हजारीबाग में कुएं से मिला मां और बेटी का शव, जानिए सनसनीखेज मामला

    हजारीबाग(HAZARIBAGH)- हजारीबाग जिले से एक सनसनीखेज खबर आई है. मां और बेटी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    जानिए कहां का है यह सनसनीखेज मामला

    शुक्रवार की सुबह हजारीबाग जिले के इचाक थाना अंतर्गत एक कुएं से मां और बच्ची का शव मिला है. यह मामला मोकतमा गांव का है. महिला गुरुवार सुबह से ही अपने घर से गायब थी. उसके परिवार वाले उसे खोज रहे थे. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों को पता चला कि एक महिला और एक बच्ची का शव कुएं में गिरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी इचाक थाना की पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कुएं से दोनों शव निकलवाया. 

    जांच में जुटी पुलिस

    इस घटना से गांव के लोगों में अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं. पारिवारिक विवाद या फिर आर्थिक वजह से खुदखुशी की भी आशंका जताई जा रही है. वैसे पुलिस हर तरह से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news