BREAKING: रंगदारी के लिए गोविंदपुर के खालसा होटल के गेट पर अपराधियों ने की बमबाजी, जानिए पूरा मामला 

    BREAKING: रंगदारी के लिए गोविंदपुर के खालसा होटल के गेट पर अपराधियों ने की बमबाजी, जानिए पूरा मामला 

    धनबाद(DHANBAD): दिन सोमवार, समय सुबह के 9 बजे. अपराधियों की नजर आज गोविंदपुर की ओर गई और गोविंदपुर के प्रसिद्ध  खालसा होटल पर बमबाजी कर दी गई. अपराधियों ने  दो बम फोड़े. दो  अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए थे.  उसके बाद होटल के मुख्य गेट पर बमों का विस्फोट कर चलते बने. अपराधी निश्चित रूप से होटल मालिक को भयभीत करने एवं रंगदारी मांगने के लिए यह  विस्फोट किया होगा.  घटना की सूचना पाकर डीएसपी व पुलिस इंस्पेक्टर पहुंचे.  होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी होटल के पास बम फेंकते दिख रहे है.  पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है.  

    सीसीटीवी में अपराधियों का स्पष्ट चेहरा नहीं दिख रहा

    हालांकि सीसीटीवी में अपराधियों का स्पष्ट चेहरा नहीं दिख रहा है.  यह  होटल प्रसिद्ध व्यवसायी  शेरा  सिंह का है.  1984 में इस होटल की स्थापना हुई थी.  इसके पूर्व यह  होटल काका सिंह चलाते थे.  सिख दंगे के बाद गुरु चरण सिंह शेरा  को होटल बेचकर पंजाब चले गए.  होटल में पहली बार गोलीबारी या बमबाजी की घटना घटी है.  इसके पहले गोविंदपुर में कोयला कारोबारी  बंटी सिंह चौधरी एवं बिहारी लाल चौधरी के कपड़े की दुकान पर प्रिंस खान के गुर्गों  ने फायरिंग की थी.  दोनों मामलों में प्राथमिक दर्ज हुई  लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news