लोहरदगा से बड़ी खबर तेजाब से जला युवती का शव बरामद, पीड़िता के साथ दुष्कर्म की आशंका 

    लोहरदगा से बड़ी खबर  तेजाब से जला युवती का शव बरामद, पीड़िता के साथ दुष्कर्म की आशंका 

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा जिले में मंगलवार को 20 साल की एक लड़की का तेजाब से जला हुआ शव बरामद किया गया. युवती का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. अब तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है. 

    बैल चराने गए ग्रामीणों ने देखा शव 

    शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा जो इस सुनसान क्षेत्र में गाय बैल चराने गए थे. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ वशिष्ठा नारायण सिंह महिला थाना प्रभारी नविता महतो, सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

    शव के हाथ और गले पर मिले रस्सी बंधे होने का निशान 

    मामले की जानकारी देते हुए लोहरदगा के एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि खखपरता के सुनसान जगह से लड़की का शव बरामद किया गया है. लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. इसकी उम्र करीब 20 साल है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है. एसडीपीओ ने बताया कि युवती के हाथ और  गले में रस्सी बंधे होने का निशान मिला है. मृतिका को तेजाब से जलाया गया है. जिससे इसका चेहरा जलने की वजह से इसकी पहचान नहीं हो पा रही है. 

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news