आजसू का मिलन समारोह , पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में नए कार्यकर्ता पार्टी में शामिल 

    आजसू का मिलन समारोह , पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में नए कार्यकर्ता पार्टी में शामिल 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिलीद स्टेडियम में मंगलवार को आजसू पार्टी के मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आजसू पार्टी के सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, बड़कागांव के आजसू नेता रौशन लाल चौधरी समेत आजसू पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे. मिलन समारोह कार्यक्रम में नीमडीह के ख़ातियानी नेता जिला परिषद प्रत्याशी रहे पवित्र कुमार महतो और ईचागढ़ प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख समेत कई अन्य लोगों ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा. 

    सुप्रीमो ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल 

    मौके पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने फुलमाला और पार्टी का पट्टा पहनाकर आजसू पार्टी में शामिल करवाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के वर्तमान राजनीति  परिदृश्य ओर पार्टी के कार्यक्रमों व सिद्धांतो की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने नियोजन नीति और स्थानीय नीति को लेकर झारखंड सरकार के मंशा पर सवाल उठाया. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news