रांची: मुलायम सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया श्रद्धांजलि 

    रांची: मुलायम सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया श्रद्धांजलि 

    रांची(RANCHI): मुलायम सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन पर पूरे देश में शोक का माहौल है. देश के तमाम बड़े से लेकर आम लोग उनकी मौत पर दुखी हैं. सभी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भी अपनी तरफ से मुलायम सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर अकाउंट में लिखा कि "समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर से आहत हूं. आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया. सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले आदरणीय नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गए. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और  सपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें". 

    बन्ना गुप्ता ने जताया शोक 

    वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया है. उनका कहना है कि "मेरे राजनीतिक अभिभावक समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरे संघर्षशील राजनीतिक जीवन में उन्होंने एक अभिभावक की भूमिका में मुझे संरक्षण दिया था, उनके सानिध्य में शोषितों, वंचितों और जरूरतमंदो के हक और अधिकार के लिए अनेक लड़ाई लड़ी थीं, नेताजी आप सदैव स्मृति में मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे. नेताजी आप हमेशा कहा करते थे कि बन्ना राजनीति में हमेशा शोषितों, वंचितों और गरीबों के हक अधिकार और सम्मान की रक्षा करते रहना, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े, आपके हर शब्द और ज्ञान को अपनी राजनीति जीवन के "गीतासार" के रूप में जीवन भर अनुपालन करता रहा हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा."


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news