Breaking News :- रांची: अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली मेडिका में इलाज के दौरान मौत

    Breaking News :- रांची:  अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली  मेडिका में इलाज के दौरान मौत

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में अपराधियों ने अपना तांडव दिखाया है. अपराधियों के निशाने पर कारोबारी है. पुलिस लाख दावा कर रही है की राजधानी रांची पूरी तरह से सुरक्षित है. मगर लगातार घटनाएं लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. इसी कड़ी में एक और मामला सामने आय़ा है, जहां अपराधियों ने रातु थाना क्षेत्र में एक कोयला कारोबारी को गोली मार दी है.  जहां मेडिका मे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दरअसल, गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में कारोबारी को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने इलाज कर बचाने की कोशिश की , लेकिन उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कोयला कारोबारी अभिषेक कुमार अपने आवास के लिए अपनी फॉर्च्यूनर के लिए निकले थे, तब ही स्कॉर्पियों से आए अपराधियों ने 12 गोलियां उनको मारी, इसके साथ ही उनकी गाड़ी पर भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. रातु थाना क्षेत्र  में हुई घटना के चलते इलाके में दहशत है. 

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है. साथ ही आसपास लोगों से जानकारी ले रही है या फिर अपराधी कैसे पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस ओर भागे. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है जिससे अपराधियों की पहचान हो सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news