राज्य स्थापना दिवस समारोह में शुरू होगी मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, जानिए क्या है खास

    राज्य स्थापना दिवस समारोह में शुरू होगी मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, जानिए क्या है खास

    रांची(RANCHI): झारखंड का स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है. सरकार इस मौके पर कई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है. जानकारी के अनुसार इस मौके पर सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम योजना को सरकार शुरू करने जा रही है. इसके अलावा इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 को भी इसी दिन लांच किया जायेगा.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी समारोह में शामिल

    रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित होगा. इस मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा. जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से 5100 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया जाएगा. राज्य सरकार लाभुकों के बीच दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण करेगी. नव चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. झारखंड की कला संस्कृति, गीत संगीत और नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल को भी लांच करेंगे.इस कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर लगातार बैठक और मॉनिटरिंग हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news