चतरा पुलिस ने 14 लाख की ठगी मामले का किया खुलासा, दो नाबालिग सहित 7 अपराधी गिरफ्तार

    चतरा पुलिस ने 14 लाख की ठगी मामले का किया खुलासा, दो नाबालिग सहित 7 अपराधी गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA):चतरा पुलिस ने 14 लाख रुपए ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने दो नाबालिक सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अरुण प्रजापति, सकेन्द्र कुमार, मिथुन कुमार प्रजापति, मोहम्मद फैजान और कुंदन कुमार शामिल है, इनके अलावा दो नाबालिक है.

    पढ़ें पुलिस ने मामले में क्या कहा

    वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक, एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है. यह पूरे मामले की जानकारी प्रशिक्षु  आईपीएस शंभु खंडेलवाल ने सदर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर दी, उन्होंने बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबिंब ऐप पर किए गए ऑनलाइन शिकायत के आधार पर सदर थाना में सनहा दर्ज किया गया था, जिसके बाद छापेमारी दल का गठन किया गया.

    मामले में दो  नाबालिग सहित 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    वहीं छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के आरोप में शिकायतकर्ता के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.सभी ने अपना दोष स्वीकार किया है. छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार पाल, श्रीराम कुमार पंडित के अलावा आरक्षी ईश्वर सहाय लकड़ा, सिकंदर सिंह एवं आकाश सिंह शामिल हैं.

    रिपोर्ट-संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news