Big Update : राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव, रांची एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे खूंटी जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    Big Update : राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव, रांची एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे खूंटी जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    रांची(RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन को लेकर कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह और देवघर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल नहीं होंगी. बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर की जगह अब 15 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर लैंड करेगा. वहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वह सीधे खूंटी जाएंगी. 

    वहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू स्थित उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके परिजनों से बात करेंगी. फिर वहां से वह खूंटी के बिरसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगीं और वहां से हेलीकॉप्टर से वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी. इसके बाद वहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news