चिरकुंडा के वार्ड संख्या 2 में दुबारा लगेगा शिविर, नगर मिशन प्रबंधक के वेतन पर लगी रोक

    चिरकुंडा के वार्ड संख्या 2 में दुबारा लगेगा शिविर, नगर मिशन प्रबंधक के वेतन पर लगी रोक

     धनबाद(DHANBAD) | आपकी योजना, आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम में 25 नवंबर को चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 में आयोजित शिविर में तय मानक  की  रूपरेखा व मार्गदर्शन के विपरीत इंतजाम रहने  के कारण फिर से शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. उपायुक्त ने  चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड नंबर 2 में 27 नवंबर को फिर से शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है.  साथ ही चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से असंतोषजनक व्यवस्था के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है.  नगर मिशन प्रबंधक का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया गया है. इधर , रविवार को उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के दौरान 24 एवं 25 नवंबर को आयोजित शिविरों की समीक्षा की गई. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिविरों में जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी व सहायक नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति से लोगों में उनकी समस्या का निश्चित रूप से समाधान हो जाने का विश्वास बढ़ता है. 

    तय मानक के अनुसार शिविर नहीं होने पर दुबारा लगेगा 

    उन्होंने कहा कि उपायुक्त  के निर्देशानुसार आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान किसी भी शिविर में सरकार द्वारा तय रुपरेखा, मानक व मार्गदर्शन के अनुरुप व्यवस्था नहीं करने पर संबंधित पंचायत में दोबारा शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान ऑन द स्पॉट लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास होना चाहिए.  शिविरों का आयोजन करने का उद्देश्य समय पर आवेदनों का निष्पादन करना है. इसके अलावा उन्होंने पदाधिकारी से लोगों को सरकार की कई अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने, सभी मुखिया के साथ 15वें वित्त की समीक्षा करने, ठंड के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  कमलाकांत गुप्ता, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news