उत्तरकाशी सुरंग में मजदूरों की जिंदगी से जंग जारी, जिंदा बाहर निकलने की उम्मीदें बरकार  

    उत्तरकाशी सुरंग में मजदूरों की जिंदगी से जंग जारी, जिंदा बाहर निकलने की उम्मीदें बरकार  

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):-उत्तराकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों की जान जोखिम में है, इसे लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले एक पखवाड़े से जारी है. हालांकि, इस दौरान  राह में कई तरह के अवरोध आ रहे हैं. जो मशीनें खोज बचाव के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचाई जा रही हैं, उन्हें सिलक्यारा पहुंचने में बदहाल सड़कों से जिल्लत झेलनी पड़ रही है. फिर भी रेस्क्यू जारी है, जल्द ही मजदूर बाहर आएंगे ऐसी उम्मीदें बरकरार है. मजदूरों को स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें पाइप के जरिए खाना पहुंचाया जा रहा है. 17 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग की जा चुकी है और जल्द ही आगे का काम होगा. 

    पाइप के जरिए के दिया जा रहा भोजन 

    मजदूरों को पाइप के जरिए भोजन दिया जा रहा है. यह भोजन 57 मीटर लंबे और छह इंच मोटी स्टील की पाइप के जरिय दिया जा रहा है. भोजन के पैकेट को रस्सियों पर बांधा जा रहा है. रस्सी के जरिए पाइप के अंदर खाना मजदरों तक पहुंचाया जाता है. श्रमिकों के पास रस्सी का दूसरा छोर है. इसी पाइप के सहारे जरुरत का सामान भेजा जा रहा है. आपको बता दे इन मजदूरों में झारखंड के भी 15 लोग फंसे हुए हैं . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news