Breaking : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 14 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

    Breaking : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 14 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

    रांची (RANCHI) : जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के सुप्रीमो जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उमीदवारों की आज दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जारी लिस्ट के अनुसार मांडर से पूना भगत, टुंडी से मोतीलाल महतो, धनवार से राजेश रतन, कोडरमा से मनोज यादव, बरही से कृष्ण यादव, बरकट्टा से महेंद्र मंडल, हजारीबाग से उदय कुमार मेहता, धनबाद से सपन मोदक, सिंदरी से उषा देवी, बोकारो से सरोज कुमारी, गांडेय से अकील अख्तर, गोड्डा से परिमल ठाकुर, डाल्टनगंज से अंकित मेहता औऱ खरसावां से पांडू राम चुनाव लड़ेंगे.

    यहां बताते चलें कि 3 अक्टूबर को जयराम महतो ने पहली सूची में 6 उमीदवारों के नाम का ऐलान किया था. जिसमें डुमरी से खुद जयराम महतो, जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और छतरपुर से प्रीति राज के नाम पर मुहर लगी थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news