BREAKING : घुसपैठ के बाद बांग्लादेशी गिद्ध की हुई झारखंड में एंट्री, पक्षी में लगा है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

    BREAKING : घुसपैठ के बाद बांग्लादेशी गिद्ध की हुई झारखंड में एंट्री, पक्षी में लगा है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आप सभी ने “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” फिल्म तो देखी ही होगी, जिसमें एक गिद्ध का रोबोट बनाया गया था और पाकिस्तान भेजा गया था. ठीक उसी प्रकार झारखंड के हजारीबाग से एक मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक गिद्ध को पकड़ा है. फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच कर जांच में जुट गए है. साथ ही गिद्ध को वन विभाग के संरक्षण में सौप दिया गया है, जहा उसका चिकित्सीय उपचार चल रहा है.

    बता दें कि यह मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ के कोनार डैम से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक पक्षी को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि गिद्ध कोनार डैम पर बार बार घूम रहा था और उसके पैर पर कुछ लगा हुआ था. जिसे देख स्थानीय पुलिस ने पहले गिद्ध को पकड़ा और पैर की जांच की तो गिद्ध के पैर में रिंग लगा हुआ था, जिसमें बांग्लादेख के ढाका का नाम लिखा हुआ है. साथ ही उस रिंग में कुछ नंबर भी लिखे गए है. और गिद्ध काफी थका हुआ है. इस मामले में फिलहाल पुलिस औऱ प्रशासन की टीम कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है. लेकिन गिद्ध मिलने की खबर के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. कोनार डैम के पास स्थानीय लोग काफी डर गए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news