शर्मनाक! बोकारो में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, स्थानीय लोगों में आक्रोश

    शर्मनाक! बोकारो में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, स्थानीय लोगों में आक्रोश

    बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरात कॉलोनी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आय़ा है. जानकारी के अनुसार बच्ची सीढ़ी के नीचे आ रही थी. उसी दौरान उसके साथ गलत काम किया गया. जब लड़की अपने मां के पास पहुंची तो खून से लथपथ बेटी को देख कर इस बात की जानकारी उसकी मां को मिली. जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने लड़की को इलाज कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद गुजरात कॉलोनी लोगों में आक्रोश है. लोग आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

    पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी की मां और उसका आरोपी पुत्र अशोक झंझारिया मेरे दुकान के बगल में ही दुकान चलाते हैं. वह पिछले 5 साल से जान पहचान है. मेरी बेटी उसके लड़के को भैया बोलती थी. गुरुवार शाम वह दुकान के ऊपर रहने वाले किराएदार के बच्चों के साथ खेलने गई थी. जब वह नीचे दुकान आ रही थी उसी दौरान युवक ने उसे सीढ़ी के नीचे ले जाकर गोद में उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का काम किया. जब लड़की अपने मां के पास लौटी तो वह रोने लगी. रोने की वजह पूछने पर पीड़ित लड़की ने पूरी घटना बताई. उसके बाद पीड़िता की माँ ने आरोपी की माँ और उसके बेटे से घटना के बाबत पूछताछ की तो उसने उल्टा बच्ची के द्वारा ही बुलाने का आरोप लगा दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है.  

    रिपोर्ट. संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news