बोकारो : झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में खूब गरजे मथुरा प्रसाद महतो,कहा झारखंड की जनता जान चुकी है भाजपा की जुमलेबाजी

    बोकारो : झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में खूब गरजे मथुरा प्रसाद महतो,कहा झारखंड की जनता जान चुकी है भाजपा की जुमलेबाजी

    बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया में आज इंडी गठबंधन के गिरीडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. जहां गोमिया प्रखंड कमेटी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मथुरा महतो का स्वागत किया.वहीं लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यकर्ताओं के बीच गरजते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन को जनता ने नकार दिया है.  क्योंकि जनता एनडीए गठबंधन के जुमलेबाजी को जान गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार झारखंड के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया है, इसलिए इस बार यहां की जनता केंद्र से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी. कहा कि इस बार गिरिडीह सहित झारखंड के सभी लोकसभा चुनाव हम ही जीतेंगे और भारी मतों से जीतेंगे.

    झाखंड में भाजपा को होगा सफाया : पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद

    वहीं गोमिया से जेएमएम के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा का सफाया हो जाएगा, क्योंकि भाजपा के कथनी और करनी में फर्क को जनता जान गई है. केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों का हक मार कर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का काम किया है. झारखंड की जनता अब भाजपा की बातों पर भरोसा करना भी छोड़ दिया है. यहां की जनता अब जाग चुकी है.उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन की गैरमौजूदगी में जिस तरह से कल्पना सोरेन ने आगे बढ़कर पार्टी की कमान संभाली है. इससे राज्य की एक-एक जनता उनके संघर्षों के साथ है. हम झारखंड में सभी लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे.

    रिपोर्ट. संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news