मांडर: पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 50 वोट से आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी की गंगोत्री कुजूर

    मांडर: पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 50 वोट से आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी की गंगोत्री कुजूर

    रांची(RANCHI): मांडर उपचुनाव का आज सबसे अहम दिन है. आज पता चल जायेगा कि मांडर का नया विधायक कौन होगा. मतगणना सुबह 8 बजे से पंडरा बाजार समिति में शुरू हो चुकी है. पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 50 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर दूसरे नंबर पर हैं.  शिल्पी नेहा तिर्की को 3990 वोट मिले हैं तो गंगोत्री कुजूर को 3940 वोट मिले हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान 1585 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

    प्रत्याशियों को प्राप्त मत
    1. गंगोत्री कुजूर - 3940
    2.  शिल्पी नेहा तिर्की - 3990
    3.  सुभाष मुंडा - 379
    4.  दिनेश उराँव - 59
    5.  रेखा कुमारी - 28
    6. शिवपाल लोहरा - 16
    7. अग्नि तिर्की - 90
    8. अशोक उराँव - 16
    9. आनंद पॉल तिर्की - 17
    10. जॉन तिर्की - 30
    11. देव कुमार धान - 1585
    12. नीरज उराँव - 43
    13. मार्शल बारला - 57
    14. सुशील उराँव - 90
    15. NOTA - 107

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.  रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा खुद मतगणना का जायजा लेने पहुंचे हुए हैं. जगह जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं अपने अपने प्रत्याशी का रिजल्ट जानने भी समर्थक भी पहुंचे हुए हैं.

    रिपोर्ट: प्रकाश तिवारी, रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news